दीपावली पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए अजमेर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। 6 नवंबर से 8 नवंबर तक शहर के प्रमुख बाजारों में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी। इस दौरान सात प्रमुख रास्तों पर दोपहिया वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। वहीं बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले चार पहिया और दोपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए अलग-अलग स्थान तय किए गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक लागू रहेगी। दीपावली, छोटी दीपावली और त्योहार के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की अपील की है। इन 7 रास्तों पर चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद ट्रैफिक पुलिस के अनुसार- शहर के प्रमुख बाजारों में भीड़ नियंत्रित करने के लिए इन रास्तों पर दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। चार पहिया वाहनों के लिए यहां होगी पार्किंग बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले चार पहिया वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा करना होगा। ट्रैफिक पुलिस ने बाजारों की दिशा के अनुसार पार्किंग तय की है। दोपहिया वाहनों के लिए भी तय किए पार्किंग स्थल दोपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए खाईलैंड मार्केट पार्किंग, पशु चिकित्सालय पार्किंग और एलीवेटेड पुलिया के नीचे पार्किंग के लिए छोड़े गए पिलरों पर व्यवस्था रहेगी। व्यापारियों के लिए भी पार्किंग व्यवस्था ट्रैफिक पुलिस ने बाजारों के व्यापारियों के लिए भी अलग पार्किंग व्यवस्था तय की है।