अजमेर में चोरों ने जैन मंदिर के ताले तोड़कर 7-8 लाख रुपए की कीमत के चांदी के बर्तन और नकदी उड़ाई। फिलहाल गेगल थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है। गगवाना स्थित श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में 30 अक्टूबर की रात को चोरी की वारदात हो गई। चोरी का पता शनिवार को सुबह चला और शाम को मुकदमा दर्ज कराया गया। श्रद्धालु सुबह दर्शन करने आए तो चोरी का पता चला मंदिर को संभाल रहे मुकेश पाटनी की पत्नी नीतू ने बताया कि जयपुर रोड स्थित सुधर्म सागर कॉलोनी के जैन मंदिर में जब श्रद्धालु दर्शन करने आए तो मंदिर का गेट खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी टूटी हुई थी और सारा सामान बिखरा हुआ था। दान पेटी के साथ-साथ चोर यहां से चांदी के बर्तन और अन्य सामान चोरी कर ले गए। सूचना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। चोरी की वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे है। …….. पढें ये खबर भी…. अजमेर की सड़कों व गली-मोहल्लों में पशुओं का जमावड़ा: शहरवासी परेशान, यातायात भी बाधित; नगर निगम नहीं ले रहा सुध अजमेर स्मार्ट सिटी में शामिल है, लेकिन यहां खुले रूप से घूमते मवेशी परेशानी का सबब बने हुए है। इन मवेशियों से न सड़कें सुरक्षित है और न ही गली मोहल्ले। ऐसे में न केवल शहरवासी परेशान है, बल्कि आए दिन हादसे भी होते है। पूरी खबर पढें