अजमेर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने 7 जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि छात्रा को अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार परेशान किया गया। मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबरन कार में ले जाकर की दरिंदगी रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा के परिवार का आरोप है कि जनवरी 2026 में आरोपी ने नाबालिग के साथ रेप किया था। इसके बाद उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई। आरोप है कि धमकियों के जरिए छात्रा को लगातार परेशान किया जाता रहा। शिकयत में 22 अक्टूबर को भी छात्रा को जबरन कार में बैठाकर ले जाने और उसके साथ दरिंदगी करने का आरोप है। इस दौरान छात्रा के पास रखे नकदी रुपए और चांदी के जेवर भी ले जाने की बात सामने आई है। परिजनों के अनुसार, छात्रा घटना के बाद डरी-सहमी थी। पहले भी दी थी रिपोर्ट, बाद में फिर परेशान करने का आरोप पिता ने यह भी बताया कि परिवार ने पहले भी शिकायत दी थी। उस समय आरोपी की ओर से माफी मांगने और जेवर लौटाने के बाद मामला बंद करवा दिया गया था। इसके बावजूद छात्रा को परेशान करने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप है। परिजनों ने मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।