अजमेर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय (एसपीसी जीसीए) में एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए पोस्ट ग्रेजुएट के प्रथम सेमेस्टर में एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के विभिन्न विषयों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी 12 नवंबर तक ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं 14 नवंबर तक आवेदन पत्रों का ऑनलाइन वैरिफिकेशन होगा। वेटिंग लिस्ट 16 नवंबर को जारी होगी 16 नवंबर को फाइनल मेरिट लिस्ट और वेटिंग लिस्ट जारी होगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को मूल सलेक्टेड पत्रों की जांच कराने और ई-मित्र पर फीस जमा कराने के लिए 23 नवंबर तक का समय दिया गया है। एडमिशन पाने वाले स्टूडेंट्स की पहली लिस्ट 25 नवंबर को जारी होगी, जबकि 26 नवंबर से क्लासेस शुरू होंगी। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को लेटेस्ट कलर फोटो, जाति प्रमाण पत्र, बोनस प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट अटैच करने होंगे। कैटेगरी वाइज खाली सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 से कॉलेज में कैटेगरी वाइज खाली सीटों पर एडमिशन के लिए अलग से शेड्यूल जारी किया गया है। इसके तहत 25 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 1 दिसंबर निर्धारित की गई है। प्राप्त आवेदन पत्रों का ऑनलाइन वैरिफिकेशन 2 दिसंबर तक होगा। 4 दिसंबर को वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी। स्टूडेंट्स के ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स के वैरिफिकेशन एवं ई-मित्र पर फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 8 और 9 दिसंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद 10 दिसंबर को सलेक्टेड स्टूडेंट्स की लिस्ट जारी की जाएगी।