अजमेर में सड़कों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सड़कों पर मवेशियों के चलते आए दिन हादसे हो रहे रहे हैं। मुख्य मार्ग पर इनके जमावडे़ से यातायात भी प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन इसकी सुध नहीं ले रहा। नगर निगम के कांजी हाउस की ओर से इनको पकड़ने के दावे किए जाते हैं, लेकिन ये कार्रवाई भी नाकाफी है। इन इलाकों में बेसहारा मवेशियों से परेशान जनता अजमेर के कोटड़ा, प्रगति नगर, माकड़वाली रोड, आदर्श नगर, पुष्कर रोड, जनाना रोड, बस स्टैंड रोड, धोलाभाटा सहित कई क्षेत्रों की मुख्य सड़कों के अलावा गली मोहल्लों में घूमते बेसहारा मवेशी देखे जा सकते हैं। सड़कों पर इनके जमावडे़ से राहगीर व वाहन चालकों को परेशानी होती है। कई बार वाहन चालक पशुओं को बचाने के प्रयास में अपना संतुलन खो बैठते हैं, जिससे गंभीर हादसे होने की आशंका बढ़ जाती है। वहीं गली मोहल्लों में इनके जमावड़े से लोग परेशान हैं। इनकी शिकायत नगर निगम पव कांजी हाउस में की जाती है , लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई वैशाली नगर निवासी मनीषा लालवानी ने बताया- सड़क पर गायों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे बच्चे परेशान हैं। इन्हें यहां से हटाया जाना चाहिए। वार्ड संख्या 7 की विश्ननाथ विहार कॉलोनी करणी नगर निवासी सुनील शर्मा ने बताया कि आवारा पशुओं गाय, बैल और आवारा कुत्तों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है,आवारा कुत्तों के चलते बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। फिर भी कोई समाधान नहीं हो रहा। कॉलोनीवासियों ने आवारा मवेशियों को लेकर काफी शिकायत की लेकिन कोई स्थाई समाधान नहीं हुआ। ………. पढें ये खबर भी… अजमेर में ऑटो रिक्शा में लगाई आग:मालिक का आरोप-नशेड़ियों का रहता है जमावड़ा, सख्त कार्रवाई की मांग दरगाह थाना क्षेत्र के लाखन कोटडी इलाके में असामाजिक तत्वों ने एक ऑटो रिक्शा को आग के हवाले कर दिया। ऑटो मालिक का आरोप है कि क्षेत्र में नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है और इनको पहले भी समझाया लेकिन माने नहीं। इन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। (पूरी खबर पढें)