अजमेर में दो साल पहले एक विवाहिता का अपहरण कर उसे बंधक बनाने और उसके साथ रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे नशीली दवा देकर यौन शोषण किया गया। इस दौरान अश्लील वीडियो भी बनाए गए। विरोध करने पर मारपीट की गई और किसी को घटना बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने और गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि 10 जुलाई 2024 को सुबह करीब 10 बजे वह घर में घरेलू कामकाज कर रही थी। इसी दौरान आरोपी एकराय होकर घर में घुस आए और उसे जबरन अगवा कर ले गए। उसे एक कमरे में बंधक बना दिया। इसके बाद अन्य आरोपी वहां से चले गए। नशीली दवा देकर किया रेप पीड़िता का आरोप है कि एक आरोपी ने उसे बंधक बनाकर रखा गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध लगातार शारीरिक संबंध बनाए गए। आरोपी उसे नशीली दवाएं देता था। घर छोड़ने की गुहार लगाने पर मारपीट की जाती थी। नशे की हालत में अश्लील वीडियो भी बनाए गए। किसी को घटना बताने पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने और बच्चों को जान से मरवाने की धमकी दी गई। अचेतावस्था में जेवरात उतारने का भी आरोप पीड़िता ने आरोप लगाया कि नशीली दवाओं के प्रभाव में अचेतावस्था के दौरान उसके सोने-चांदी के जेवरात भी उतरवा लिए गए। उसने आरोपियों से जेवरात बरामद करवाने की मांग की है। छह माह पहले मौका पाकर निकली पीड़िता के अनुसार करीब छह माह पहले मौका मिलने पर वह आरोपी के चंगुल से निकलकर अपने परिजन के पास पहुंची। नशीली दवाओं के प्रभाव और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण वह तत्काल शिकायत नहीं कर सकी। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उसने परिजन को आपबीती बताई। इसके बाद 31 अक्टूबर को पुलिस के समक्ष रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।