अमेरिका के अलबामा राज्य के बर्मिंघम में शनिवार रात फुटबॉल मैच के बाद स्टेडियम में गोलीबारी हुई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। गोलीबारी लेजियन फील्ड स्टेडियम में स्थानीय समयानुसार रात करीब 7:50 बजे हुई। यह घटना मैजिक सिटी क्लासिक फुटबॉल मैच खत्म होने के कुछ देर बाद हुई। स्टेडियम में टेलगेटिंग रोकी, इलाका खाली कराया गया मैजिक सिटी क्लासिक सबसे बड़ा फुटबॉल मैच मैजिक सिटी क्लासिक मैच अमेरिका का सबसे बड़ा ऐतिहासिक रूप से अश्वेत कॉलेज और यूनिवर्सिटी (HBCU) फुटबॉल मैच है। यह सालाना मैच अलबामा AM यूनिवर्सिटी और अलबामा स्टेट यूनिवर्सिटी के बीच खेला जाता है। इस बार मैच लेजियन फील्ड स्टेडियम में हुआ था। ------------------------------------------------------