एसीएस शिखर अग्रवाल और उनके परिवार की ओर से पिछले ढाई साल में गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड से खरीदे गए 40 विला के मामले में अब अलवर एसीबी ने भी जांच शुरू कर दी है। एसीबी ने अलवर जिला प्रशासन को पत्र जारी कर गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड के सभी भूमि कन्वर्जन की पूरी डिटेल मांगी है। इसके साथ ही प्रशासन से यह भी पूछा गया है कि जिले में इस कंपनी की और कहां-कहां जमीनें व संपत्तियां हैं। एसीबी के पत्र के बाद जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आया। जिले के सभी पंजीयन दफ्तरों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि अगले दो दिन में यह पूरी रिपोर्ट तैयार कर एसीबी को सौंप दी जाएगी। एसीएस व पत्नी के नाम 16 विला इस कंपनी का अजबगढ़ स्थित प्रसिद्ध अनंता स्पा एंड रिसॉर्ट है। इसी रिसॉर्ट में एसीएस शिखर अग्रवाल के नाम 4 विला हैं। उनकी पत्नी एडीजी प्रशाखा माथुर के नाम 12 विला हैं। रिसॉर्ट में शिखर व प्रशाखा के अधिकांश विला का साइज 89 वर्ग मीटर है। इसमें एक कमरा, टॉयलेट, डाइनिंग एरिया और बालकनी शामिल हैं। एसीएस ने यहां पहला विला वर्ष 2024 में खरीदा था। इसके बाद लगातार खरीदारी हुई। कंपनी ने यहां सिंगल व जॉइंट (चार कमरों वाले) दोनों तरह के विला बनाए हैं। थानागाजी से शुरू हुई थी रजिस्ट्री, अन्य अफसर घेरे में कंपनी ने अजबगढ़ में वर्ष 2020-21 के दौरान विला के निर्माण का कार्य शुरू किया था। शुरुआत में रजिस्ट्रियां थानागाजी तहसील में हुई थीं। प्रतापगढ़ तहसील बनने के बाद रजिस्ट्रियां वहां होने लगीं। रिसॉर्ट का न्यूनतम एक दिन का किराया 8 हजार है। अधिकांश खरीदारों ने विला को व्यावसायिक उपयोग व किराए के लिए कंपनी को ही सौंप रखा है। एसीबी को आशंका है कि इस कंपनी में शिखर अग्रवाल के अलावा कई अन्य नौकरशाहों व रसूखदारों ने भी बेनामी निवेश कर रखा है। इसका खुलासा कन्वर्जन रिपोर्ट व रजिस्ट्री जांच के बाद होगा। एक ही कंपनी से 40 विला-कॉटेज खरीदने के मामले में IAS शिखर अग्रवाल को सरकार ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कार्मिक विभाग ने कारण बताओ नोटिस पर एक सप्ताह में जवाब देने को कहा है। इधर, शिखर अग्रवाल ने जिस कंपनी से विला खरीदे उसके सभी सरकारी फायदों पर एसीबी जांच होने तक रोक लगा दी है। (पूरी खबर पढ़ें) ये खबर भी पढ़ें… शिखर अग्रवाल के बाद उनकी पत्नी IPS प्रशाखा माथुर एपीओ:एक ही कंपनी से 40 विला खरीद मामले में ACB कर सकती है पूछताछ 40-विला खरीद में IAS शिखर अग्रवाल की जांच करेगी ACB:पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी; पद का दुरुपयोग कर कंपनी को गलत फायदा पहुंचाया विला-कॉटेज खरीद मामला,IAS शिखर अग्रवाल को सभी पदों से हटाया:IPS पत्नी के साथ खरीदी थी प्रॉपर्टी, फिर उसी कंपनी को लीज पर दी क्यों गिरी शिखर अग्रवाल पर गाज?:33 साल की नौकरी में पहली बार एपीओ, सरकार का क्लियर मैसेज, क्या संपत्ति खरीदना गलत? आसान सवालों में जानिए गहलोत बोले- शिखर अग्रवाल की CBI-ED से जांच करवाएं:एपीओ करने से काम नहीं चलेगा; सरकार के 3 साल में यह सबसे बड़ा घोटाला