अलवर शहर के अशोका टॉकीज के समीप ज्यादा शराब के सेवन से एक 42 वर्षीय कारपेंटर की मौत हो गई। वह गांव में वोट डालने के लिए गया था। मृतक अशोक जांगिड(42) बहतुकला थाना क्षेत्र के गांव नापापाड़ा का निवासी था। गांव से वोट डालकर आने के बाद अशोक की तबीयत खराब हो गई थी। वह शराब की लत का आदी था। परिजनों ने बताया कि अशोक जांगिड़ अलवर शहर के भैरू का चबूतरा क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर फर्नीचर बनाने का कार्य करता था। लेकिन उसे शराब पीने की लत थी। पत्नी और बच्चे हुए थे दूर परिजनों ने नम आंखों से बताया कि शराब की लत से 10 साल पहले उसकी पत्नी तंग आकर अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर घर छोड़कर चली गई थी। परिजनों के अनुसार, अशोक 24 अक्टूबर को अपने पैतृक गांव पंचायत चुनाव में मतदान करने गया था। इसके बाद वह वापस अलवर लौटा था। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई पूरी कर ली है और मामले में अग्रिम कानूनी प्रक्रिया जारी है।