अलवर शहर में दिनदहाड़े बदमाशों ने फैक्ट्री के बाहर खड़ी दो कारों के शीशे तोड़कर अंदर रखे दो लैपटॉप, पावर बैंक और जरूरी कागजात चुरा लिए। घटना काली मोरी पुराना औद्योगिक क्षेत्र में जीएम हाईटेक फैक्ट्री के बाहर गुरुवार शाम 5 बजे की है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है। फैक्ट्री के बाहर खड़ी की थी कार हाईटेक कंपनी के जीएम गजेंद्र सिंह ने बताया कि वह अलवर की फैक्ट्री में विजिट करने आया था। शाम करीब सवा चार बजे फैक्ट्री पहुंचा। उसने फैक्ट्री के बाहर ही कार को खड़ी कर दिया। करीब 1 घंटे मीटिंग कर वापस लौटा तो कार के शीशे टूटे मिले। कार के अंदर से लैपटॉप और बैग चोरी हो गए। बैग में कागजात भी थे। लैपटॉप, चार्जर और पावर बैंक चोरी हाईटेक कंपनी में आए दूसरे व्यक्ति बलराम सिंह ने बताया कि फैक्ट्री के बाहर खड़ी दूसरी कार के भी शीशे टूटे हैं। हमारी कार से लैपटॉप, चार्जर और पावर बैंक के अलावा डॉक्यूमेंट्स चोरी हुए हैं। दूसरी कार से भी लैपटॉप चोरी हुआ है। दोनों कार आसपास ही खड़ी थी। दो कारों के शीशे टूटे मिले अरावली विहार थाने के ASI राजेंद्र रसिया ने बताया कि उनको कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही यहां पहुंचे हैं। दो कारों के शीशे टूटे मिले हैं। कार के अंदर से सामान चोरी हुआ है। अब जांच पड़ताल कर हरे हैं।