अलवर जिला अस्पताल में मंगलवार को 22 साल के मजदूर की अचानक मौत हो गई। मृतक भूपेंद्र जाटव भरतपुर का रहने वाला था। वह जिला अस्पताल में डॉक्टरों को दिखाने आया था। लेकिन यहां ट्रोमा वार्ड के बाहर अचानक गिर गया। बेहोशी की हालत में अस्पताल मे भर्ती कराया। लेकिन बच नहीं सका। मां का इकलौता सहारा था भूपेंद्र जानकारी के मुताबिक, मृतक भूपेंद्र जाटव अलवर के बहाला गांव स्थित इंदिरा कॉलोनी में रहकर मजदूरी करता था और अपनी बुजुर्ग मां का इकलौता सहारा था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। घर में भूपेंद्र ही कमाने वाला अकेला सदस्य था। परिजनों के अनुसार, भूपेंद्र मंगलवार को बीमार होने के बाद डॉक्टर से जांच कराने आया था। जैसे ही वह ट्रॉमा वार्ड के मेन गेट के पास पहुंचा, उसे अचानक चक्कर आए और वह बेसुध होकर नीचे गिर गया। अस्पताल परिसर में मचा हड़कंप युवक को गेट पर गिरता देख वहां मौजूद मरीजों और तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद चिकित्सकों की टीम ने तुरंत उसे संभाला और चेकअप किया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।