दीपावली महोत्सव को लेकर शहर में भीड़भाड़ और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन और ट्रैफिक व्यवस्था की गाइडलाइन जारी की है। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी (IPS) ने बताया कि शहर में 9 नवंबर तक दीपावली पर्व के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। शहर के मुख्य बाजारों में 6,7 व 8 नवंबर को दुपहिया वाहन भी प्रवेश नहीं कर सकेंगे। गुरुवार शाम तक ही दुपहिया वाहनों को जाने की छूट है। शुक्रवार से यह बंद हो जाएंगी। व्यापारियों और आमजन की सुविधा के लिए पार्किंग और सामान लाने-ले जाने के समय को लेकर भी विशेष दिशानिर्देश तय किए गए हैं। इन रास्तों पर वाहनों की एंट्री रहेगी पूरी तरह बंद (नो-व्हीकल जोन) काशीराम चौराहा से घंटाघर: इस मार्ग से घंटाघर की ओर जाने वाले सभी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। केडलगंज से नगर निगम: केडलगंज की तरफ से नगर निगम की ओर वाहन नहीं आ सकेंगे। वंडरमॉल व मनुमार्ग से मन्नी का बड़: वंडरमॉल और मनुमार्ग, दोनों रास्तों से मन्नी का बड़ की तरफ आने वाले वाहनों पर रोक रहेगी। कंट्रोल रूम से होप सर्कस: कंट्रोल रूम से होप सर्कस की ओर जाने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। नंगली सर्किल से मन्नी का बड़: नंगली सर्किल से मन्नी का बड़ की तरफ कोई वाहन नहीं जा सकेगा। अशोका टॉकीज व त्रिपोलिया क्षेत्र: अशोका टॉकीज से त्रिपोलिया की तरफ और त्रिपोलिया से होप सर्कस की तरफ जाने वाले वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। गुरूद्वारा कट से सैनी स्कूल: इस मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। यहाँ पार्क कर सकेंगे अपने दोपहिया व छोटे वाहन नेहरू गार्डन कंपनी बाग गेट नं. 01 (सरकारी अस्पताल अलवर के पीछे) हैप्पी स्कूल खेल ग्राउंड