अलवर जिले के एक थाना क्षेत्र में 15 साल के किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोर 16 अक्टूबर से घर से लापता है। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद पिता ने 2 नंवबर को जिले के एक थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, किशोर के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा 16 अक्टूबर को अचानक लापता हो गया था। उसकी उम्र करीब 15 साल और कद लगभग 5 फीट है। उसका रंग गेहुआं है। लापता होने के समय उसने सफेद कुर्ता-पायजामा पहन रखा था और सिर पर सफेद रंग की टोपी लगाई हुई थी। काफी तलाश करने के बाद भी बेटे का पता नहीं चलने पर पुलिस से उसे तलाश करने की गुहार लगाई गई। 18 दिन होने के बाद भी किशोर का पता नहीं लगने से परिवार टेंशन में है। परिवार के अनुसार किशोर कभी नहीं गया था अब पता नहीं कही चला गया या कोई उसे ले गया कुछ पता नहीं लग पा रहा है। परिवार ने सभी रिस्तेदारियों में भी तलाश कर लिया कोई सुराग नहीं है। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। और तलाश जारी।