उमरैण पंचायत समिति की कारौली ग्राम पंचायत में मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू होने से पहले हंगामा हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, मतदान समाप्त होने के बाद जब मतगणना के लिए सरपंच प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को अंदर बुलाया गया तो सरपंच प्रत्याशी माफिया को एक मतपेटी बिना सील लगी हुई मिली। इस पर प्रत्याशी ने आपत्ति जताते हुए सवाल उठाया कि मतपेटी पर सील क्यों नहीं लगी हुई है। मतपेटी बिना सील मिलने की बात सामने आने के बाद मतदान केंद्र के बाहर प्रत्याशी के समर्थक एकत्रित हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता मौके पर बुलाया गया। करीब 40 मिनट समझाइश के बाद सहमति बनी अब काउंटिंग चल रही है। मौके पर पुलिस तैनात, विरोध-प्रदर्शन जारी वहीं पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर प्रत्याशी और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। सरपंच प्रत्याशी माफिया की मांग है कि इस पंचायत में दोबारा चुनाव करवाए जाएं। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है और विरोध प्रदर्शन जारी है। जिले की 5 पंचायत समितियों उमरैण, लक्ष्मणगढ़, थानागाजी, मालाखेड़ा और राजगढ़ की 185 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्त होने के बाद अब सभी की नजरें चुनाव परिणामों पर टिकी हैं। वहीं अब रात 8 बजे के बाद से मतगणना शुरू होगी। मतगणना के बाद रात 9 बजे के बाद से सरपंच और पंच पदों के परिणाम आने शुरू होने की संभावना है। वहीं पहले चरण में जिले की 205 ग्राम पंचायतों में चुनाव पूरे हो चुके हैं। दूसरे चरण के साथ ही अलवर जिले में पंचायत चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। बैलेट पेपर से मतदान होने के कारण मतगणना में समय लगता है। पहले चरण में कई ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के चुनाव की मतगणना देर रात तक चली थी। कुछ स्थानों पर सुबह करीब 4 बजे तक वोटों की गिनती हुई थी। ऐसे में दूसरे चरण के चुनाव परिणाम भी देर रात तक आने की संभावना है। हालांकि जिन ग्राम पंचायतों में मतों की संख्या कम है। वहां परिणाम जल्दी घोषित हो सकते हैं। अलवर में आज की वोटिंग परसेंट