अलवर पुलिस ने रविवार को दबिश देकर रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने 20 दिन से फरार चल रहे आरोपी के मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस किया। फिर आरोपी को दबोच लिया। जयपुर ले जाकर अलग-अलग जगहों पर किया रेप कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश मीणा ने बताया कि करीब 20 दिन पहले पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज कराया था, कि आरोपी शंकरलाल उसे बहला-फुसलाकर जयपुर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे कई स्थानों पर भी ले गया और वहां भी लगातार रेप किया। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता लेते हुए मोबाइल लोकेशन ट्रेस की और फरार आरोपी शंकरलाल को धर दबोचा। आरोपी को कोर्ट में किया पेश, भेजा जेल दिनेश मीणा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।