अलवर में राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के राजपुरबड़ा गांव में शनिवार सुबह सरपंच चुनाव हारे प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया गया। गुस्साई भीड़ ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। पथराव में DSP देशराज कुलदीप और ASI कामम खान का सिर फूट गया। वहीं दो कॉन्स्टेबल भी घायल हो गए। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया। आरोप था कि मतदान के बाद 4019 वोट डालना बताया गया था, लेकिन काउंटिंग के बाद हमें 3700 वोट ही गिनाए गए। 319 वोट कम गिने गए। एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि कुछ महिलाओं ने भी पत्थर फेंके। 6 जनों को डिटेन कर लिया है। बाकी लोगों की तलाश जारी है। घायलों का राजगढ़ हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। सरपंच की घोषणा के बाद किया प्रदर्शन राजपुरबड़ा ग्राम पंचायत में सरपंच के नाम की घोषणा के बाद हारे प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया था। विरोध-प्रदर्शन आज सुबह भी खत्म नहीं हुआ। DSP देशराज कुलदीप पुलिसकर्मियों के साथ प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने पहुंचे थे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। वे समझाइश कर रहे थे, इस दौरान अचानक महिलाओं और कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पथराव शुरू कर दिया। पथराव में DSP और एएसआई का सिर फट गया। कॉन्स्टेबल धर्मेंन्द्र और मुरारी घायल हो गए। पथराव में घायल पुलिसकर्मियों की PHOTOS… मतदान में 4019 वोट, काउंटिंग के बाद 3700 सरपंच पद के प्रत्याशी रहे महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम को सरपंच चुनाव की पोलिंग खत्म हुई थी। उस समय करीब 4019 वोट डालना बताया गया था। काउंटिंग के बाद हमें 3700 वोट ही गिनाए गए,जिसका हारे प्रत्याशियों ने विरोध किया था। किसी ने भी सुनवाई नहीं की और सरपंच घोषित कर दिया, जिसको लेकर पूरी रात विरोध किया गया। --- ये खबर भी पढ़िए- अलवर: सरपंच चुनाव के दूसरे चरण के नतीजे सबसे पहले:दैनिक भास्कर पर पढ़ें कौन जीता और हारा, किसे कितने वोट मिले, सिर्फ एक क्लिक पर जोधपुर:पूर्व मंत्री की पत्नी सरपंच का चुनाव हारीं:झालावाड़ में जीत के 12 घंटे बाद दिया इस्तीफा; कोटा में रिटर्निंग ऑफिसर की हार्टअटैक से मौत