अलवर में नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अहसास हो रहा है, वहीं दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। अब दोपहर के समय धूप का असर साफ दिखाई देने लगा है। मौसम में आए इस बदलाव के बीच दिन और रात के तापमान में अंतर भी बना हुआ है। मौसम विभाग के 7 दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार 3 नवंबर को अलवर में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 18 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके बाद 4 और 5 नवंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री तथा न्यूनतम 16 डिग्री रह सकता है। 6 नवंबर को भी अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं 7 नवंबर को अधिकतम तापमान 29 और 8 नवंबर को बढ़कर 31 डिग्री तक पहुंच सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। आज आंशिक रूप से बादल रहने की संभावना है, जबकि इसके बाद मौसम साफ रहने का अनुमान है। विभाग ने इस दौरान किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की है। दिन में धूप, रात में ठंड का अहसास मौसम में बदलाव के साथ ही दिन और रात के तापमान का अंतर लोगों को महसूस होने लगा है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि शाम होते ही तापमान में गिरावट से हल्की ठंड महसूस होने लगती है। ऐसे में नवंबर के पहले सप्ताह में अलवर में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे।