अलवर में पिछले 9 सालों के दौरान अक्टूबर महीने में मौसम में काफी-उतार चढाव देखने को मिला। कभी गर्मी तो कभी बारिश का असर दिखाई दिया। 9 सालों में कैसा रहा मौसम पिछले सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2017 में अक्टूबर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया था, जबकि 2025 में यह 30 डिग्री दर्ज किया गया यानि इन सालों में अक्टूबर में अधिकतम तापमान में 6 डिग्री का अंतर रहा। बारिश के लिहाज से 2022 का अक्टूबर सबसे अलग रहा। इस साल पूरे महीने में 109.80 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। वहीं 2025 में 72.80 मिमी और 2021 में 31.60 मिमी बारिश हुई। इसके विपरीत 2017, 2020 और 2024 में अक्टूबर के दौरान बारिश का आंकड़ा शून्य रहा। आंकड़ों के अनुसार 2018 और 2019 में अधिकतम तापमान 34 और 33 डिग्री रहा। 2020 में पारा 35 डिग्री तक पहुंचा। 2021 में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहा। 2022 में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 20 डिग्री दर्ज किया गया। 2023 में अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा, जबकि 2024 में यह 35 डिग्री तक पहुंचा था। इस बार अक्टूबर में बदला मौसम इस बार अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में मौसम ने करवट ली। महीने के शुरुआती दिनों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास पहुंच रहा था, लेकिन 29 और 30 अक्टूबर को हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री के आसपास पहुंच गया। सुबह और रात के समय ठंड का असर भी बढ़ गया है। नवंबर की शुरुआत में भी दिन के तापमान में गिरावट बनी हुई है।