अलवर में रविवार सुबह से ही आसमान साफ रहा और धूप खिल गई। हालांकि सुबह के समय फसलों और सूखी घास-फूस पर ओस की बूंदें दिखाई दीं। नवंबर की शुरुआत के साथ ही जिले में ठंड का असर बढ़ने लगा है। अब सुबह और शाम के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट महसूस होने लगी है। धूप निकलने के बावजूद मौसम में पहले जैसी गर्माहट नहीं रही। 5 डिग्री तक गिरा तापमान गुरुवार और शुक्रवार को हुई बारिश के बाद जिले में तापमान में गिरावट आई है। चार दिन पहले तक जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था, वहीं अब अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री रहने का अनुमान है। यानी कुछ ही दिनों में दिन के तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इसके चलते सुबह और शाम के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस होने लगा है। हालांकि दोपहर में धूप निकलने से कुछ समय के लिए गर्माहट का एहसास भी होगा। मौसम में ठंडक और धूप के कारण दिन में हल्की चिलचिलाहट बनी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अलवर में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 4 और 5 नवंबर को बढ़ सकता है टेंपरेचर मौसम विभाग के आगामी पूर्वानुमान के अनुसार 2 नवंबर को भी आसमान साफ रहेगा। 3 नवंबर को आंशिक बादल छा सकते हैं, जबकि 4 और 5 नवंबर को अधिकतम तापमान बढ़कर 29 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। अगले छह दिनों तक जिले में बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है। ऐसे में मौसम शुष्क रहने के साथ सुबह-शाम ठंड और दोपहर में धूप का असर बना रहेगा।