नवंबर की शुरूआत के साथ ही अलवर में सुबह-शाम ठंड का असर महसूस किया जा रहा है। वहीं दोपहर में तेज धूप निकलने से गर्मी का असर बना हुआ है। वहीं अब सुबह के समय खेतों और खुले इलाकों में हल्का कोहरा और धुंध दिखाई देने लगी है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज बुधवार सुबह करीब 6 बजे अलवर में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। शहर के मुकाबले ग्रामीण और खुले इलाकों में ठंड का असर ज्यादा महसूस हुआ। सुबह जल्दी खेतों में काम करने जाने वाले किसानों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है और अलाव भी सेक रहे हैं। दोपहर में तेज धूप से गर्मी का असर सुबह करीब 8 बजे के बाद सूरज निकलने के साथ ही मौसम खुल गया। इसके बाद धूप तेज होने लगी और दिन चढ़ने के साथ ठंड का एहसास भी कम हो गया। सुबह ठंड और दोपहर में हल्की गर्मी का अंतर साफ महसूस किया जा रहा है। आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव संभव मौसम के इस बदलाव के बीच दिन और रात के तापमान में भी अंतर देखने को मिल रहा है। दोपहर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। आने वाले दिनों में पारा 31 डिग्री तक जा सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 9 नवंबर तक अलवर में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है।