भास्कर न्यूज | रायपुर ग्राम पंचायत रायपुर में सबसे बड़ी जीत के बाद नवनिर्वाचित सरपंच अनिल जैन ने समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर जनता का अभिवादन किया। इसके बाद शुभ मुहूर्त में ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा ने नवनिर्वाचित सरपंच का स्वागत किया। साथ ही सभी नवनिर्वाचित वार्ड पंचों का भी अभिनंदन किया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद सरपंच अनिल जैन ने कहा कि कस्बे को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा। उन्होंने पंचायत क्षेत्र के विकास और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की बात कही। गौरतलब है कि पंचायत चुनाव में अनिल जैन ने 2459 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। इसे संभाग में सर्वाधिक मतों के अंतर से मिली जीत बताया जा रहा है।