भीलवाड़ा | शहर के वीर सावरकर चौक स्थित वीर हनुमान मंदिर में इस वर्ष भी अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। राम भक्त वीर हनुमान मंदिर ट्रस्ट की बैठक अध्यक्ष महेंद्र पाटील की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें महोत्सव की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। बैठक में ट्रस्ट ने अन्नकूट प्रसाद तैयार कराने और उसके वितरण की जिम्मेदारी कोषाध्यक्ष दिनेश जागेटिया को सौंपी। ट्रस्ट के अनुसार अन्नकूट महोत्सव के तहत 10 नवंबर, मंगलवार को शाम 6 बजे महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया जाएगा।