भास्कर न्यूज | डीग जिला मुख्यालय स्थित राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योजना का लाभ लेने के इच्छुक पात्र विद्यार्थी 30 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 15 अक्टूबर से खोल दिया गया है। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के माता-पिता अथवा अभिभावक की वार्षिक आय में अभ्यर्थी की आय (यदि कोई हो) को शामिल किया जाएगा। पात्रता के लिए श्रेणीवार आय सीमा निर्धारित की गई है।