भीलवाड़ा | अरिहंत नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत आरडीआईएमएस मेडिकल कॉलेज में महिला सशक्तिकरण और नारी सम्मान पर कार्यक्रम हुआ। छात्राओं ने लाइव प्रसारण के जरिए मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी ली। मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर रहे। एसपी धर्मेन्द्र सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में कॉलेज की 150 छात्राओं ने भाग लिया। उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। संचालन संस्थान की टीम ने किया।