दीपावली पर घर जाने वाले यात्रियों को बस पकड़ने के लिए 20 किमी तक अतिरिक्त सफर करना पड़ सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने जाम रोकने के लिए 3 से 9 नवंबर तक शहर में स्लीपर बसों की एंट्री बंद कर दी है। बसें चार बाहरी स्टैंड से चलेंगी, लेकिन वहां पहुंचने के लिए लोकल परिवहन का इंतजाम नहीं है। मानसरोवर, सांगानेर, प्रताप नगर, जवाहर नगर और परकोटे के यात्रियों को ऑटो-कैब पर 400 से 500 रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं। दिल्ली का बस टिकट 380 रुपए से शुरू है, जबकि एसी स्लीपर का किराया 800 रुपए से अधिक है। कोटा का रोडवेज किराया करीब 260, बूंदी का 249 और सीकर का 141 रुपए से शुरू है। ऐसे में कई यात्रियों का स्टैंड तक पहुंचने का खर्च बस किराए से भी ज्यादा होगा। चार दिशाओं में यहां शिफ्ट किए बस स्टैंड