देश की स्टार बॉक्सर और कोटा की बेटी अरुंधति चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। फिनलैंड में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित तम्मेर कप बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देश की स्टार बॉक्सर और कोटा की बेटी अरुंधति चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने विदेशी बॉक्सर को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। प्रतियोगिता के तीनों मुकाबलों में अरुंधति का प्रदर्शन शानदार रहा। उनकी इस उपलब्धि से कोटा सहित देश का मान बढ़ा है। अरुंधति चौधरी का निवास कोटा में बूंदी रोड स्थित श्रीनाथ रेजिडेंसी में है। अरुंधति 15 साल की उम्र से ही बॉक्सिंग खेल रही है। बॉक्सिंग खेलने से पहले स्कूल में अपने क्लास के बॉयज स्टूडेंट को भी पीट दिया करती थी। फिलहाल वह ग्रेजुएशन कर रही हैं। पहले देखिए, ये 3 PHOTO'S फाइनल मुकाबले में आयरलैंड की एवलिन ईघरो को हराकर गोल्ड जीता महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी की खिलाड़ी अरुंधति चौधरी के बेसिक कोच अशोक गौतम ने बताया कि प्रतियोगिता में अरुंधति ने शुरुआत से ही दमदार खेल दिखाया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मेजबान फिनलैंड की बॉक्सर विलमा कूसीक्को को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके बाद सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की बीलोओलुना को 5-0 शिकस्त दी। वहीं, फाइनल मुकाबले में आयरलैंड की एवलिन ईघरो को 4-1 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीत लिया। गौतम के अनुसार, इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में ओलंपिक भार वर्ग के शीर्ष 8 खिलाड़ियों ने अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व किया। भारत की ओर से 7 महिला और 7 पुरुष बॉक्सरों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। अरुंधति ने तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। अरुंधति की इस अंतरराष्ट्रीय सफलता पर कोटा बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष और उनके पिता सुरेश चौधरी, माता सुनीता चौधरी सहित खेल जगत से जुड़े लोगों ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ------ बॉक्सर अरुंधति चौधरी से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… कोटा- अरुंधति ने कॉमनवेल्थ में लगाया जीत का गोल्डन पंच:तेज बुखार में भी रिंग में उतरी, इंग्लैंड की बॉक्सर को तीनों राउंड में हराया कॉमनवेल्थ गेम्स- 2026 में कोटा की बेटी अरुंधति चौधरी ने बॉक्सिंग के 70 किग्रा वर्ग के फाइनल मुकाबले में गोल्ड मैडल जीत लिया है। अरुंधति ने शानदार खेल दिखाते हुए तीनों राउंड में इंग्लैंड की खिलाड़ी को हराया। अरुंधति कॉमनवेल्थ में बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली राजस्थान की पहली खिलाड़ी हैं। (पूरी खबर पढ़ें…)