पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा के लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत निकाली जा रही पैदल यात्राओं पर पलटवार किया है। गहलोत ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- पूरा देश इस बात से आश्चर्यचकित है कि चाहे भाजपा की केंद्र सरकार हो या राज्यों की सरकारें, क्या उनके पास कोई काम नहीं बचा है? सारे केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यों के मंत्री फिजूल के मार्च निकालने के काम में झोंक दिए गए हैं। गहलोत ने लिखा- भारत के 80 साल के लोकतांत्रिक इतिहास में पहली बार देश सत्ताधारी विपक्ष देख रहा है, यानी जो पार्टी खुद सत्ता में है, वह विपक्ष के खिलाफ धरना, प्रदर्शन और मार्च कर रही है। वोट चोरी और चुनाव आयोग की मिलीभगत पकड़े जाने के बाद भाजपा घबराई गहलोत ने लिखा- महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता बुरी तरह त्रस्त है। इन सबके बीच अब वोट चोरी और चुनाव आयोग की मिलीभगत पकड़े जाने के बाद भाजपा पूरी तरह घबरा गई है और इस मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे कदम उठा रही है। माहौल खराब करने के लिए मार्च निकाल रही है भाजपा चाहे इंडिया गठबंधन का मार्च हो या महारैली, पूरा आंदोलन अनुशासित और शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। -गहलोत नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बार-बार प्यार-मोहब्बत और लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता परिवर्तन की बात कह रहे हैं। इसके बावजूद भाजपा देश में माहौल खराब करने के लिए इस तरह के मार्च निकाल रही है। --- ये खबर भी पढ़ें… गहलोत बोले- मुख्यमंत्री आरोपों के सबूत दें या माफी मांगें:सीएम बताएं, अनंता रिसॉर्ट को विशेष पैकेज देने में आपकी क्या भूमिका है? पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आरोपों पर पलटवार करते हुए आरोपों के सबूत सामने रखने के लिए कहा। (पूरी खबर पढ़ें)