जोधपुर | बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान की ओर से भजन गायन प्रतियोगिता के ऑडिशन आज रविवार को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक गीता भवन के सामने स्थित रक्तशाला में होंगे। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष करण सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 110 कलाकारों ने पंजीकरण कराया है। इसमें केवल जोधपुर जिले के भजन गायक शामिल होंगे। जोधपुर शहर के अलावा ओसियां, लोहावट, लूणी, भोपालगढ़, बिलाड़ा व शेरगढ़ के कलाकार प्रस्तुति देंगे। सर्वश्रेष्ठ 30 कलाकारों का चयन फाइनल के लिए होगा। फाइनल 15 नवंबर को स्टील भवन में होगा।