साउथ अफ्रीका ने केपटाउन टेस्ट मैच के पांचवे दिन ऑस्ट्रेलिया को 176 रन से हरा दिया। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने 3 मैचों होम सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 288 रन का टारगेट मिला था, जिसके जवाब में टीम 111 रन पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका की जीत के हीरो ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर रहे। उन्होंने दूसरी पारी में 16 रन देकर 6 विकेट लिए। मैच में उन्होंने 10 विकेट रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। कगिसो रबाडा ने भी दूसरी पारी में 3 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को शुरुआती झटके दिए। ऑस्ट्रेलिया WTC पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 से तीसरे पर पहुंचा इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने WTC पॉइंट्स टेबल में अपना नंबर-1 पोजिशन गंवा दिया है। टीम अब तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं साउथ अफ्रीका 71.430 पर्सेंटेज के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। इसका फायद न्यूजीलैंड को भी मिला है, जो पहले नंबर पर पहुंच गई है। सा. अफ्रीका ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया से लगातार 2 होम सीरीज जीती साउथ अफ्रीका ने 1991 में इंटरनेशनल क्रिकेट में आने के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार 2 घरेलू टेस्ट सीरीज जीती है। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 2017-18 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम की थी। ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत 288 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। कगिसो रबाडा ने पारी के पहले ही ओवर में मैट रेनशॉ और मार्नस लाबुशेन को आउट कर दिया। इसके बाद उन्होंने ट्रैविस हेड को भी पवेलियन भेजा। रबाडा ने अपने शुरुआती स्पेल में 14 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने ट्रैविस हेड को आउट कर टेस्ट क्रिकेट में अपने 350 विकेट भी पूरे किए। वे सबसे कम गेंद फेंककर इस मुकाम तक पहुंचने वाले गेंदबाज बने। हार्मर ने 6 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को समेटा रबाडा के बाद साइमन हार्मर ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। उन्होंने एलेक्स कैरी और कूपर कॉनॉली को आउट किया। इसके बाद मिचेल स्टार्क को भी पवेलियन भेजा। हार्मर ने 21.1 ओवर में 16 रन देकर 6 विकेट लिए। उन्होंने पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की पारी 111 रन पर खत्म कर दी। यह उनके टेस्ट करियर का पहला 10 विकेट हॉल भी रहा। कमिंस और लायन ने सबसे बड़ी साझेदारी की ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में नाथन लायन ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। उन्होंने कप्तान पैट कमिंस के साथ नौवें विकेट के लिए 45 रन जोड़े। यह ऑस्ट्रेलिया की पारी की सबसे बड़ी साझेदारी रही। कमिंस ने 90 गेंदों पर 11 रन बनाए। उन्हें हार्मर ने LBW आउट किया। इसके बाद हार्मर ने हेजलवुड का विकेट लेकर मैच खत्म कर दिया। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 429 रन बनाए थे ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 429 रन बनाए थे। जोश इंग्लिस ने 102 और एलेक्स कैरी ने 80 रन की पारी खेली थी। हार्मर ने पहली पारी में भी 4 विकेट लिए थे, जबकि मार्को यानसन ने 3 विकेट हासिल किए। जवाब में साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 329 रन बनाए। टोनी डी जॉर्जी ने 95 और एडेन मार्करम ने 78 रन बनाए। मिचेल स्टार्क ने 72 रन देकर 6 विकेट लिए। मुल्डर और रिकल्टन के शतक से साउथ अफ्रीका ने वापसी की दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने 387 रन बनाए। वियान मुल्डर ने 115 और रयान रिकलटन ने 101 रन की शतकीय पारियां खेलीं। टोनी डी जॉर्जी ने भी 62 रन बनाए। स्टार्क ने दूसरी पारी में 3 विकेट लिए। साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 288 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन रबाडा और हार्मर की गेंदबाजी के सामने उसकी दूसरी पारी 111 रन पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पर पहुंची इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका टेस्ट रैंकिंग में फिर से नंबर-1 पर पहुंच गई है। उसने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ा। ऑस्ट्रेलिया अब नंबर-2 पर खिसक गई है। न्यूजीलैंड तीसरे और भारत चौथे स्थान पर है। -----------------------------------
यह खबर भी पढ़ें… भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी पड़ी है। यह टी-20 में कीवियों के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी हार है। पिछला रिकॉर्ड 80 रन का था। जो 2019 में वेलिंग्टन में बना था। पूरी खबर पढ़ें…