राज्यावास| कस्बे में सरपंच और उप सरपंच के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुए। सरपंच पद पर बाबूलाल खारोल ने जगदीशचंद्र दुदाणी को 707 मतों के अंतर से हराया। बाबूलाल खारोल 2015 से 2020 तक भी सरपंच रह चुके हैं। उप सरपंच पद पर चार प्रत्याशी मैदान में रहे। मुकाबला रोचक रहा। बालीदेवी वैष्णव को 6 वोट मिले। बालीदेवी वैष्णव उप सरपंच चुनी गईं। भाटोली में माया गाडरी, सथाना में महावीरसिंह, पीपली डोडियान में तुलसीराम अहीर निर्विरोध उप सरपंच बने।