बड़ी सादड़ी में कृषि उपज मंडी में गुरुवार 5 नवंबर से बुधवार 11 नवंबर तक सात दिन का अवकाश रहेगा। इस दौरान कृषि जिंसों की खरीद-फरोख्त और नीलामी का कार्य बंद रहेगा। मंडी सचिव मोहित रावल ने बताया कि कृषि जिंसों की अधिक आवक, साप्ताहिक अवकाश, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के चलते मंडी में अवकाश रखा गया है। 12 नवंबर से फिर शुरू होगा कारोबार व्यापार मंडल अध्यक्ष जीवनलाल नागोरी ने किसानों से अपील की है कि वे अवकाश के दौरान अपनी उपज मंडी में लेकर नहीं आएं, ताकि उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। मंडी सचिव ने बताया कि अवकाश समाप्त होने के बाद गुरुवार 12 नवंबर से मंडी में नीलामी और कारोबार फिर से शुरू हो जाएगा।