अजमेर शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। कहीं बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं तो कहीं सड़कों पर गहरे गड्ढे होने से आवागमन में दिक्कत हो रही है। वहीं, नाले के खुले चैंबर और नालियों की सफाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... रमेश चौधरी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' अभियंता नगर स्थित बालाजी नगर से सुनील तुलसानी ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में नियमित रूप से नालियों की सफाई नहीं होती है। इससे गंदगी जमा होने और जल निकासी में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी रमेश चौधरी ने कार्रवाई करवाते हुए नालियों की सफाई करवाई और समस्या का समाधान कराया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। भजन गंज में तीन साल से खुले नाले के चैंबर का हुआ समाधान भजन गंज स्थित तानाजी नगर से हर्ष मोर्या ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके घर के बाहर एक बड़ा नाला है, जिस पर जगह-जगह चैंबर बने हुए हैं। इनमें से एक चैंबर का ढक्कन पिछले तीन साल से हटा हुआ था। इससे आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने इसका समाधान करवा दिया। इससे स्थानीय लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... पंचशील कॉलोनी में बंदरों का आतंक, लोग परेशान माकड़वाली रोड स्थित पृथ्वीराज नगर से दिनेश ने समस्या पोस्ट कर बताया कि पंचशील कॉलोनी में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बंदरों के कारण लोगों में डर बना रहता है। उन्होंने संबंधित विभाग से बंदरों के आतंक से राहत दिलाने की मांग की है। प्रगति नगर रोड पर जगह-जगह गहरे गड्ढे, आवागमन में परेशानी हरिभाऊ उपाध्याय नगर से अंजू जांगिड़ ने समस्या पोस्ट कर बताया कि प्रगति नगर रोड पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। उन्होंने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत करवाकर गड्ढे भरने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. भगवानगंज में सात दिन से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:रामगंज में पेयजल की समस्या से मिली राहत 2.उप–अधीक्षक डॉ. अमित यादव बने 'स्टार ऑफिसर':पंचोली चौराहे पर खाली प्लॉट की हुई सफाई 3.‘भास्कर समाधान’ बना प्रभावी जनमंच:3 महीने से टूटे ओपन जिम उपकरण, 2 महीने से सीवरेज जाम, घरों में आ रही गंदगी 4.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 5.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 6. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 7.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 8. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 9.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 10.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें