बालोतरा में 266 ग्राम पंचायतों के सरपंच और पंच पद के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 2 बजे तक नाम वापसी होगी। इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटन होने के साथ सरपंच-पंच के चुनाव की स्थिति क्लियर हो जाएगी। गुरुवार को सुबह से सरपंच और पंच पद के लिए चुनाव सुबह 7 बजे शुरू होंगे। जो शाम 6 बजे तक चलेंगे। इसके बाद रात से परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। दरअसल, पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण में बालोतरा जिले की 17 जिला परिषद सदस्य और 6 पंचायत समिति के 96 वार्ड में मतदान मंगलवार 66.33 प्रतिशत मतदान हुआ है। बुधवार को सरपंच और पंच पद के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। शाम को चुनाव चिन्ह आवंटन होने के साथ स्थिति क्लियर हो जाएगी। कल सुबह 7 बजे से वोटिंग सरपंच और पंच चुनाव के लिए वोटिंग गुरुवार को सुबह 7 बजे से शुरू होगी। जो शाम 6 बजे तक चलेगी। वोटिग बैलेंट पेपर से होगी। इसके बाद रात को मतगणना शुरू होगी। रात में रिजल्ट घोषित होने की संभावना है। चौथे चरण में शेष पंचायत समितियों का चुनाव पंचायती राज के चौथे व लास्ट फेज में 5 पंचायत समितियों के चुनाव होंगे। इसमें जिला परिषद के 14 वार्ड शामिल है। इसके बाद 20 नवंबर को मतगणना होगी।