पंचायत राज चुनाव के तीसरे चरण में आज बालोतरा जिले की 6 पंचायत समितियों में सरपंच और वार्ड पंच पद के लिए नामांकन और नाम वापसी होगी। कल सभी ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। नतीजे शाम को घोषित किए जाएंगे। गांवों में चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। प्रशासन ने मतदान की तैयारी पूरी कर ली है। चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। तीसरे चरण में राजस्थान के 27 जिलों की 116 पंचायत समितियों की 3,716 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। मतदाता गुरुवार को सरपंच और वार्ड पंच के लिए दोबारा वोट डालेंगे। इससे पहले वे 3 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान कर चुके हैं। पिछली बार मतदाताओं के बाएं हाथ की तर्जनी पर स्याही लगाई गई थी। इस बार मतदान के दौरान दाएं हाथ की तर्जनी पर स्याही लगाई जाएगी।