बालोतरा में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए वोट डाले गए। आज 6 पंचायत समिति के 96 वार्डों और जिला परिषद के 31 में से 17 वार्डों में वोट डाले गए। सिणधरी पंचायत समिति की करना ग्राम पंचायत के बूथ पर मतदान के लिए बुजुर्ग और महिलाएं पहुंची। सिणधरी पंचायत समिति में प्रधान पद ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने अपने पैतृक गांव पुनियो का तला ग्राम पंचायत में मतदान किया। मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चली। मतगणना 20 नवंबर को होगी, जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं, सरपंच पद के लिए 5 नवंबर को मतदान होगा। जिला परिषद के 14 वार्डों में आखिरी चरण में मतदान जिला परिषद की 14 सीटों पर आखिरी चरण में वोट डाले जाएंगे। तीसरे चरण में मतदान के लिए कुल 618 केंद्र बनाए गए हैं। आज गुड़ामालानी में 17, धोरीमन्ना में 15, कल्याणपुर में 15, समदड़ी में 15, गिड़ा में 19 और सिणधरी में 15 वार्ड में हुआ। जिले में कुल 4,75,790 मतदाता हैं। इनमें 2,48,921 पुरुष और 2,26,668 महिला मतदाता शामिल हैं। अन्य मतदाताओं की संख्या शून्य है। पंचायत समिति मतदान प्रतिशत अपडेट बालोतरा जिला परिषद का मतदान प्रतिशत देखें मतदान से जुड़ी PHOTOS…