बालोतरा में पंचायत चुनाव को लेकर दावेदारी शुरू हो गई है। 4 चरणों में होने वाले चुनाव में बालोतरा में तीसरे चरण में 6 पंचायत समितियां हैं। इसमें 266 ग्राम पंचायतों से 650 से ज्यादा दावेदार सामने आए हैं। हालांकि और भी नाम हो सकते हैं। कई जगहों पर एक नाम पर भी रायशुमारी हो रही है। इसलिए सरपंच की कुर्सी का मुकाबला काफी रोचक बनता जा रहा है। वहीं प्रदेश की 14403 ग्राम पंचायतों में 60 हजार से अधिक चेहरे सामने आए हैं। राजस्थान के पंचायत चुनाव में किस गांव से कौन सरपंच बनेगा? कहां कितने दावेदार हैं?