बालोतरा के रा.उ.मा.वि. राणासर कल्ला मतदान केंद्र पर 100 साल की प्रेम बाईसा ने वोट डाला। वहीं, कोजा मतदान केंद्र पर 100 साल की जमना देवी ने भी मतदान किया। इस दौरान धोरीमना SDM बद्रीनारायण बिश्नोई ने लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। वहीं, कई महिलाएं घर का काम छोड़कर वोट डालने पहुंचीं। सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने भी लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। कल्याणपुर में सबसे ज्यादा और समदड़ी में सबसे कम मतदान शाम 6 बजे तक धोरीमन्ना में सबसे ज्यादा 73.75% मतदान हुआ। वहीं, समदड़ी में सबसे कम वोटिंग दर्ज की गई। धोरीमन्ना, गिड़ा, गुड़ामालानी, कल्याणपुर, समदड़ी और सिणधरी पंचायत समिति में 618 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण के लिए 4 लाख से ज्यादा वोटर रजिस्टर्ड हैं, इनमें एक ट्रांसजेंडर मतदाता भी हैं। चुनावों का परिणाम 20 नवंबर को जाएगा। वहीं, 6 पंचायत समितियों की 266 ग्राम पंचायतों के लिए 5 नवंबर को सरपंच-पंच के लिए वोटिंग होगी। इनके रिजल्ट इसी दिन आएंगे। अब तक का कुल मतदान प्रतिशत… देखें चुनाव से जुड़ी तस्वीरें…