बालोतरा पुलिस ने मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध मादक-पदार्थ तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 374.29 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया है। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक कांटा, दो मोबाइल भी जब्त किए हैं। एसपी राजेश कुमार ने बताया- नशे को रोकने के लिए एएसपी हरफूलसिंह डीएसपी शिवनारायण चौधरी के सुपरविजन में बालोतरा थानाधिकारी हिंगलाजदान के नेतृत्व में टीम बनाई गई। डीएसटी प्रभारी एसआई ओमाराम से सूचना मिली थी कि नया बस स्टैंड मेडिकल स्टोर पर अवैध मादक-पदार्थ छिपाकर रखा है। उसकी अवैध बिक्री की जा रही है। इस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। मेडिकल स्टोर पर खड़े व्यक्ति से नाम पूछा गया तो किशनलाल (20) पुत्र गोमाराम निवासी कानोड़, गिड़ा बताया। टीम ने किशनलाल की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से प्लास्टिक की थैली में भरा हल्के काले रंग का तरल पदार्थ मिला। पूछताछ में अफीम का दूध होना बताया। मेडिकल स्टोर की ली तलाशी मेडिकल स्टोर की तलाशी लेने पर पीछे के हिस्से में रखे एक खाली कागज के डिब्बे में प्लास्टिक की थैली में भरा हल्के काले रंग का तरल पदार्थ एवं पास में एक इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा मिला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अफीम का दूध तथा तौल कांटे को मादक-पदार्थ की नाप-तौल के लिए उपयोग करना स्वीकार किया। अफीम का दूध किया जब्त टीम ने किशनलाल की जेब से मिले अफीम के दूध का वजन प्लास्टिक थैली समेत 251 तथा मेडिकल स्टोर से मिले अफीम के दूध का वजन 123.29 ग्राम था। कुल 374.29 ग्राम अफीम दूध जब्त किया गया। टीम ने नाप-तौल में उपयोग में लिए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक काटा और 2 मोबाइल फोन जब्त किए है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।