बनस्थली। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बनस्थली में मध्यावधि अवकाश से पूर्व विद्यार्थियों और शाला परिवार ने दीपावली स्नेह मिलन एवं दीपोत्सव उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान विद्यालय परिसर दीपों की रोशनी और आकर्षक रंगोली से जगमगा उठा। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ विद्यालय के कक्षा-कक्षों और प्रांगण की साफ-सफाई की। स्वच्छ विद्यालय का संदेश दिया। प्राचार्य देवेंद्र पाल सिंह ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल त्योहार मनाने की अपील की। इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं ने दीपक के प्रतीक वाली आकर्षक रंगोली बनाई। दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य ने लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी का संदेश दिया। राजस्थान पंचायत चुनाव के चौथे चरण में 14 एवं 16 नवंबर को होने वाले मतदान में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी युवाओं से मतदान करने की अपील की।