कोटपूतली-बहरोड़ जिले में खेत में जुताई के दौरान 16 साल का लड़का ट्रैक्टर से गिरकर रोटावेटर में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार शाम 6:30 बजे की है। मामला बासदयाल थाना क्षेत्र के चतरपुरा की नदी की ढाणी का है। बासदयाल थाना प्रभारी रामजीलाल ने बताया- भूपेंद्र (16) पुत्र वीरेंद्र मीणा की मौत हुई है। पुलिस और गांव वालों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। किराए पर लिया था ट्रैक्टर पुलिस ने बताया- पेंटर वीरेंद्र मीणा के खेत में जुताई का काम चल रहा था। इसके लिए उसने पड़ोस से ही एक ट्रैक्टर किराए पर मंगवाया था, जिसमें रोटावेटर लगाकर जुताई की जा रही थी। स्कूल से लौटने के बाद खेत पर पहुंचा था शाम 4 बजे वीरेंद्र का छोटा बेटा भूपेंद्र स्कूल से घर लौटा। इसके बाद वह घर से 50 मीटर दूर स्थित खेत पर पहुंच गया। शाम 6:15 बजे भूपेंद्र ट्रैक्टर पर ड्राइवर के पास जाकर बैठ गया। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर और रोटावेटर के बीच में जा गिरा। एक घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला भूपेंद्र के गिरते ही लोग चिल्लाने लगे। ड्राइवर ने तुरंत ट्रैक्टर के ब्रेक लगाए। मगर भूपेंद्र रोटावेटर की चपेट में आ चुका था। उसका पूरा शरीर मशीन में बुरी तरह से फंस गया था। हादसे में शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गया। पुलिस ने बताया- शव को नारायणपुर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। सुबह परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। भाई-बहनों में सबसे छोटा था भूपेंद्र वीरेंद्र मीणा ने बताया- भूपेंद्र गोवर्धन का बास स्थित सरकारी स्कूल में 7वीं क्लास में पढ़ाई करता था। उसके दो भाई और एक बहन है। चार भाई-बहनों में वह सबसे छोटा था। … यह खबर भी पढ़ें थ्रेसर में फंसी युवती, हाथ कटकर जमीन पर गिरे, मौत:बेल्ट और पुली के बीच में आया पूरा शरीर, दो महीने बाद होनी थी शादी अलवर जिले में थ्रेसर में फंसने से युवती की मौत हो गई। बाजरा निकलवाते समय युवती थ्रेसर की बेल्ट की चपेट में आ गई। उसके दोनों हाथ कटकर जमीन पर गिर गए। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। दो महीने बाद युवती और उसकी दो बहनों की शादी होने वाली थी। (पढ़ें पूरी खबर)