पंचायतीराज चुनावों के तीसरे चरण में बांसवाड़ा जिले की 4 पंचायत समितियों में चुनाव होने हैं। इनमें आनंदपुरी, नाहरपुरा, बागीदौरा और गांगड़तलाई की 133 ग्राम पंचायतों में करीब 500 सरपंच दावेदार सामने आए हैं। दैनिक भास्कर न्यूज एप की टीम इन गांवों में पहुंची और पहली बार उन दावेदारों के नाम सामने लेकर आई, जो सरपंच का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। तीसरे चरण में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए 5 नवंबर को मतदान होगा। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलेगा और इसके बाद मतगणना की जाएगी।