बांसवाड़ा में पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण में चार पंचायत समितियों में शाम 6 बजे तक मतदान संपन्न हुआ। नाहरपुरा में सर्वाधिक 83.86%, गांगड़तलाई में 83.82%, आनंदपुरी में 80.83% और बागीदौरा में 79.84% मतदान दर्ज किया गया। चारों पंचायत समितियों की 66 सीटों और जिला परिषद की 10 सीटों के लिए 314 बूथों पर मतदान हुआ। चारों पंचायत समितियों में कुल 2,91,893 मतदाता रजिस्टर्ड थे। इनमें 1,47,432 पुरुष, 1,44,458 महिला और 2 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। अब तक कितना हुआ मतदान… देखें चुनाव से जुड़ी तस्वीरें…