बांसवाड़ा पंचायत समिति की सभी 25 सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण में 14 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, 20 नवंबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिले की कुल 16 पंचायत समितियों में से 8 में चुनाव हो चुके हैं। शेष 8 पंचायत समितियों में चौथे चरण में मतदान होगा। इनमें से बांसवाड़ा पंचायत समिति के प्रत्याशियों की सूची कांग्रेस ने जारी कर दी है, जबकि बाकी 7 पंचायत समितियों (अरथूना, छोटी सरवा, डूंगरा छोटा, गढ़ी, कुशलगढ़, सज्जनगढ़, सरेड़ी बड़ी) में पार्टी को अपने प्रत्याशियों की घोषणा करनी है। देखें… बांसवाड़ा पंचायत समिति के वार्ड वार प्रत्याशी