​बांसवाड़ा जिले में पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण के तहत चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिले की बागीदौरा, आनंदपुरी, गांगड़तलाई और नाहरपुरा पंचायत समितियों की 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए कल सुबह से मतदान होगा। इसके लिए 314 बूथ बनाए गए। बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न पंचायत मुख्यालयों पर बनाए मतदान केंद्रों पर प्रत्याशियों और समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। आज की चुनावी प्रक्रिया का शेड्यूल ​आज की चुनावी प्रक्रिया का शेड्यूल ​कल सुबह 7 बजे से होगी वोटिंग: ​मतदान समय: कल ( 5 नवंबर) सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। ​परिणाम: मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी। गुरुवार देर रात तक ही सरपंच व वार्ड पंचों के चुनाव नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। ​उप सरपंच का चुनाव: दूसरे दिन उप सरपंच का चुनाव कराकर पूरी प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। ​चुनावी क्षेत्रों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।