बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के सूरजकुंड गांव में लेपर्ड के हमले से एक बार फिर दहशत फैल गई है। घर के बाहर बैठी 75 साल की बुजुर्ग महिला पर लेपर्ड ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बुजुर्ग का चेहरा बुरी तरह नोंच लिया, वहीं, शरीर पर 50 टांके भी आए हैं। पहले देखें हमले के बाद की तस्वीरें चाय पीकर घर के बाहर बैठी थीं बुजुर्ग बुजुर्ग के पोते मनीष ने बताया- सूरजकुंड गांव निवासी 75 साल की कस्तुरी पत्नी नाथीया डामोर सुबह चाय पीने के बाद घर के बाहर चारपाई पर बैठी हुई थीं। इसी दौरान अचानक वहां एक लेपर्ड आ गया और बुजुर्ग महिला पर हमला बोल दिया। सिर, चेहरे और हाथों पर कई जगह किया वार लेपर्ड ने उनके सिर, दोनों आंखों के पास, चेहरे, दोनों हाथों और पैरों पर कई जगह बुरी तरह नोंचा, जिससे उनके शरीर पर गहरे घाव हो गए। महिला की चीख-पुकार और परिजन जमा हो गए। जिसके बाद लेपर्ड वहां से जंगल की तरफ भाग गया। एमजी हॉस्पिटल रेफर किया परिजन गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को निजी वाहन से इलाज के लिए कुशलगढ़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बांसवाड़ा के महात्मा गांधी (एमजी) हॉस्पिटल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में लेपर्ड के मूवमेंट को लेकर डर बना हुआ है। लेपर्ड के हमले की ये खबरें भी पढ़ें… युवक पर हमले के बाद लेपर्ड की मौत:वन विभाग टीम को लेपर्ड के मूवमेंट की जानकारी दे रहा था, सामने ही हमला किया आसपुर वन विभाग के लिमडी कस्बे में रविवार को एक लेपर्ड ने युवक पर हमला कर दिया। इस हमले में युवक कल्पेश सिंह को मामूली चोटें आईं। पढ़ें पूरी खबर… लेपर्ड के हमले में घायल बुजुर्ग महिला की मौत:पांच दिन बाद भी नहीं पकड़ा, 40 से अधिक घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत टोडरा उपतहसील क्षेत्र में लेपर्ड के हमले में घायल 75 साल की लीलादेवी का शुक्रवार तड़के उनके घर पर निधन हो गया। पढ़ें पूरी खबर…