शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली निगम ने आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य किए जाने के कारण बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। निगम प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे पानी भरने और अन्य आवश्यक कार्य समय रहते निपटा लें, ताकि बिजली बंद रहने के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े। शहरी इलाकों में 4 घंटे की कटौती सहायक अभियंता राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते बुधवार सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 4 घंटे के लिए बिजली बंद रखी जाएगी। इस कटौती से इंदिरा कॉलोनी, काली कल्याण धाम, हुसैनी चौक, राजतालाब और सिंगपुरा क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में 6 घंटे बंद रहेगी सप्लाई इसके अतिरिक्त, ठीकरिया में 33 केवी बदरेल लाइन पर मरम्मत कार्य के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक 6 घंटे का लंबा शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान बदरेल लाइन से जुड़े जीएसएस (GSS) के अंतर्गत आने वाले पाड़ला, बदरेल, वीरपुर, खेड़ा और वडलीपाड़ा क्षेत्रों के सभी फीडरों की बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप रहेगी। निगम अधिकारियों के अनुसार कार्य पूरा होते ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।