बांसवाड़ा जिले के चौड़ी क्षेत्र में आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते आज बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार 132 केवी जीएसएस चौड़ी लाइन पर मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10:15 बजे से दोपहर 2:55 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इन क्षेत्रों में रहेगा असर बिजली कटौती के दौरान चौड़ी, आनंदपुरी, शेरगढ़ और गांगड़तलाई से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। करीब 5 घंटे तक बिजली बंद रहने से इन क्षेत्रों के लोगों और दुकानदारों को परेशानी हो सकती है। जरूरी काम पहले निपटाने की सलाह विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती के निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही पूरे कर लें, ताकि सप्लाई बंद रहने के दौरान असुविधा से बचा जा सके।