बांसवाड़ा जिले के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को बिजली कटौती रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से पेड़ों की छंटाई, लाइन के रखरखाव और मरम्मत का काम किया जाएगा। इसके चलते बांसवाड़ा शहर और आसपास के इलाकों में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं कुशलगढ़ कस्बे और इससे जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर 1:10 से शाम 5:40 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। बांसवाड़ा में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक शटडाउन बांसवाड़ा जिले में 220 केवी चित्तौड़-देबारी-मादरी लाइन पर पेड़ों की छंटाई का काम किया जाएगा। इसके चलते सोमवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक 220 केवी जीएसएस बांसवाड़ा पर शटडाउन रहेगा। अधिशासी अभियंता के अनुसार, इस दौरान बांसवाड़ा 220 केवी जीएसएस से निकलने वाले ग्रामीण, शहरी और औद्योगिक फीडरों की बिजली सप्लाई पांच घंटे तक बंद रहेगी। कुशलगढ़ में दोपहर 1:10 से शाम 5:40 बजे तक कटौती 132 केवी बागीदौरा-कुशलगढ़ विद्युत प्रसारण लाइन और 132 केवी जीएसएस कुशलगढ़ पर आवश्यक रखरखाव और मरम्मत का काम किया जाएगा। इसके चलते सोमवार दोपहर 1:10 बजे से शाम 5:40 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान कुशलगढ़ कस्बे के साथ टीमेड़ा, डूंगरा, मोहकमपुरा, रामगढ़ और इनसे जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।