बांसवाड़ा में टीकाकरण की समीक्षा बैठक बुधवार को आयोजित हुई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. भरतराम मीणा ने कहा- जिले की कोई भी पात्र बालिका HPV वैक्सीन से वंचित नहीं रहनी चाहिए। टीकाकरण अभियान में जिले के प्रथम स्थान रहा है। इसमें सभी विभागों का सहयोग रहा। RCHO डॉ. दिनेश कुमार भाबोर ने बताया - वर्तमान में 14 वर्ष की हो चुकी और 15 वर्ष की नहीं हुई बालिकाओं को निशुल्क HPV वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके साथ ही 22 नवंबर को प्रस्तावित SNID राउंड, वीपीडी निगरानी, अर्धवार्षिक नियमित टीकाकरण (RI) और एमपीआर की समीक्षा की गई। ​बैठक के बाद तंबाकू मुक्त युवा अभियान के चौथे चरण को लेकर कार्यशाला हुई। इसमें अगले 60 दिनों की कार्ययोजना तैयार की गई। CMHO ने सभी ब्लॉक प्रभारियों को शिक्षा, पंचायतीराज और अन्य विभागों के साथ समन्वय बनाकर अभियान चलाने के निर्देश दिए। अभियान के तहत स्कूलों और कॉलेजों में युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाएगी। प्रतिदिन जागरूकता गतिविधियां होंगी और तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही तंबाकू नियंत्रण कानून (COTPA) के नियमों की पालना सुनिश्चित कराई जाएगी। कार्यशाला में RCHO डॉ. दिनेश भाबोर, डीपीएम ललित झाला और जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हेमलता जैन मौजूद रहे।