बारां में रविवार को पुष्य नक्षत्र पर निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा और स्वर्णप्राशन शिविर लगाया गया। इसमें 0 से 12 साल तक के 123 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। शिविर बाबू रतनलाल गोठवाल राजकीय आयुर्वेदिक चल चिकित्सा इकाई में सत्संग भवन मार्ग पर लगा। यहां कुल 134 मरीजों का परीक्षण और उपचार किया गया। शिविर में 23 लोगों की मधुमेह और हीमोग्लोबिन जांच की गई। खांसी-जुकाम, कास, श्वास और जीर्ण प्रतिश्याय के 33 मरीजों को निःशुल्क दवा किट दी गई। अर्श, मस्सा और भगंदर के 33 मरीजों का परीक्षण किया गया। फुट कॉर्न और मस्सों के 12 मरीजों का अग्निकर्म उपचार किया गया। श्वेत प्रदर, पीसीओडी और फाइब्रॉएड सहित स्त्री रोगों के लिए 33 महिलाओं की जांच की गई। चिकित्सा प्रभारी डॉ. हरिशंकर मीना ने बताया कि शिविर दोपहर तक चला। डॉ. पूनम विश्वास, डॉ. बरखा और अन्य कर्मचारियों ने सहयोग किया।